ताजा खबर
Mangal Nakshatra Parivartan: शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 अप्रैल के बाद 3 राशियों के धै...   ||    7 अप्रैल का इतिहास: विश्व और भारत में महत्वपूर्ण घटनाएं   ||    Fact Check: क्या विराट कोहली इस सीजन के बाद IPL से ले लेंगे संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे का सच   ||    IPL 2025: क्या RCB के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे रोहित शर्मा? कोच जयवर्धने ने दिया अप...   ||    IPL 2025: शुभमन गिल की लीडरशिप पर उठे सवाल, साथी खिलाड़ी को दर्द में ‘छोड़ने’ पर बवाल   ||    वक्फ बिल में हुए 10 बड़े बदलाव क्या? जानें मुस्लिमों की जिंदगी पर क्या असर   ||    दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में घर खरीदना हुआ मुश्किल, जानें कितने बढ़े रेट   ||    RSS में शामिल हो सकते हैं मुसलमान! मगर शर्तें लागू…मोहन भागवत का बड़ा बयान   ||    मुद्रा योजना से कितनी और कितने भारतीयों की बदली किस्मत? क्या था मकसद और क्या रहा रिजल्ट   ||    मेरे जिंदा रहते मैं किसी भी प्रार्थी की नौकरी जाने नहीं दूंगी, CM ममता का बड़ा ऐलान   ||    EPFO क्लेम सेटलमेंट का नया नियम क्या? जानें पहले से जुड़े बैंक खाते को नए खाते से बदलने का तरीका   ||    अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप-एलन मस्क के खिलाफ प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग, देखें Video   ||    क्या UK में होने वाला है ‘मास ब्लैकआउट’? ब्रिटेनवासियों को ‘सर्वाइवल किट’ तैयार रखने की सलाह   ||    भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा बैन, जानें सऊदी अरब ने क्यों लिया फैसला?   ||    एक और हेलीकॉप्टर क्रैश…समुद्र के अंदर मिला मलबा; जानें जापान में कैसे हुआ हादसा?   ||    ट्रंप के टैरिफ से IPhone होगा महंगा! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम?   ||    TikTok को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला, अभी बंद नहीं होगा, 75 दिनों की मोहलत   ||    Petrol Diesel Prices : पानी के भाव बिक रहा क्रूड! पेट्रोल-डीजल भी सस्‍ता लेकिन बिहार में बढ़े रेट   ||    Gold-Silver Price Today 7 April 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के दाम, देखें अपने शहर का भाव   ||    SRH vs GT IPL Match : सिराज-शुभमन ने किया सनराइजर्स को चित, हैदराबाद में बजा गुजरात का डंका   ||    +++ 

Fact Check: क्या मार्केट में आ गए 350 रुपये के नए नोट? जानिए वायरल दावे की सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Monday, March 17, 2025

सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई तस्वीर या वीडियो वायरल होता है। इनमें से कई वास्तविक होते हैं, तो कई पूरी तरह से फर्जी। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें 350 रुपये के नए नोट की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दो गड्डियों में रखे 350 रुपये के नोट दिखाई दे रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 350 रुपये का नया नोट बाजार में उतार दिया है। लेकिन, जब इस दावे की हकीकत की जांच की गई, तो सच्चाई कुछ और ही निकली।

क्या है वायरल पोस्ट का दावा?

फेसबुक यूजर पंडित देशकुमार कौशिक मनुवादी ने 10 मार्च 2025 को एक तस्वीर शेयर की। इसमें नोटों की दो गड्डियों के बीच 350 रुपये के नोट नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, “नया आया है मार्केट में।” इसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। कुछ अन्य यूजर्स ने भी इसी तस्वीर को शेयर किया और दावा किया कि जल्द ही यह नोट पूरे देश में प्रचलन में आ जाएगा।

फैक्ट चेक टीम ने की पड़ताल

जयपुर वोकल्स की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल पोस्ट की गहराई से जांच की। सबसे पहले गूगल ओपन सर्च पर इससे जुड़े कीवर्ड्स डाले गए। लेकिन किसी भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट या आरबीआई की आधिकारिक घोषणा का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके बाद टीम ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट को खंगाला। वेबसाइट पर आरबीआई द्वारा जारी किए गए सभी बैंक नोटों की जानकारी दी गई है, लेकिन 350 रुपये के नोट का कोई जिक्र नहीं है।

कौन-कौन से नोट हैं फिलहाल चलन में?

RBI की आधिकारिक वेबसाइट paisaboltahai.rbi.org.in के मुताबिक वर्तमान में निम्नलिखित नोट ही प्रचलन में हैं:
₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹200, ₹500 और ₹2000।
इस लिस्ट में 350 रुपये के नोट का कोई जिक्र नहीं है। इसके अलावा, आरबीआई द्वारा ऐसी किसी योजना की घोषणा भी नहीं की गई है।

निष्कर्ष: वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है

जयपुर वोकल्स फैक्ट चेक टीम की जांच में यह स्पष्ट हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 350 रुपये के नोट की तस्वीर और उसके साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह फर्जी है। RBI की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह तस्वीर एडिटिंग या किसी अन्य तकनीक का परिणाम हो सकती है, जिसका मकसद सिर्फ लोगों को भ्रमित करना है।

सलाह

सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें। किसी भी तरह की फेक न्यूज या गलत जानकारी से बचना ही सही है। जानकारी के लिए हमेशा विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.