यूक्रेन के नागरिक और सैन्य ठिकानों पर रूस का हमला शुरू ,हुई कई मौतें

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 24, 2022

Ukraine, 24 Feb (News Helpline)      कई दिनों की ना-नुकुर के बाद आखिरकार रूस ने पूरी ताकत से यूक्रेन पर हमला बोल दिया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हालांकि कई दिनों से ये रटते जा रहे थे कि यूक्रेन पर हमला करने की योजना नहीं है। लेकिन आज तड़के रूसी हमले से यूक्रेन की धरती दहल उठी। रूसी सैनिकों के हमले में यूक्रेन को काफी नुकसान हो रहा है। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि रूस ने यूक्रेन के नागरिक और सैन्य ठिकानों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं। इस हमले में यूक्रेन के 40 जवान और 10 नागरिकों की मौत हो गई है।
 
गुरुवार तड़के रूसी सैनिकों के यूक्रेन पर हमले ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच दिया। हालांकि अमेरिका काफी दिनों से ये दावा कर रहा था कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला बोल सकता है। इसे लेकर यूक्रेन भी पिछले दिनों से तैयारी कर रहा था। कुछ रोज पहले यूक्रेन की संसद ने नागरिकों को आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने का कानून पारित किया था। गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दोहराया कि जो भी नागरिक देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहता है तो उसे हमारी सरकार हथियार उपलब्ध कराएगी।
 
गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति दफ्तर से जानकारी सामने आई कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग में यूक्रेन के अलावा रूस को भी काफी नुकसान हुआ है। बयान आया कि हमने 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया और उनके 6 विमानों को नष्ट किया। इसके अलावा यूक्रेन के 40 जवान मारे गए जबकि 10 निर्दोष नागरिकों की भी मौत हुई है। वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि आज तड़के हुए हमले में रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के नागरिक और सैन्य ठिकानों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं। जिसमें यूक्रेन को काफी नुकसान जरूर हुआ है लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। सरेंडर नहीं करेंगे।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.