ताजा खबर
Katy Perry in Space: कैटी पेरी समेत 6 महिलाओं ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष उड़ान के दौरान गाया ‘व्हाट अ व...   ||    क्या डोनाल्ड ट्रंप लगाने जा रहे मार्शल लॉ? अमेरिका में क्यों हो रही ऐसी चर्चा, जानें कब से होगा लागू   ||    जश्न के दौरान जेडी वेंस के हाथ से गिरा ट्रॉफी स्टैंड, यूजर्स ने किया ट्रोल; सोशल मीडिया पर वीडियो वा...   ||    भारत-चीन में 5 साल के बाद सीधी यात्रा हवाई सेवा, पहले किन शहरों में कनेक्ट थीं फ्लाइट   ||    कौन है हंगरी की महिला बारबरा जबारिका? जिसने मेहुल चोकसी को हनी ट्रैप में फंसाया   ||    LSG vs CSK: कप्तान ऋषभ पंत से हुई ये बड़ी गलती, हार के बाद अब उठ रहे सवाल   ||    IPL 2025: ICC ने श्रेयस अय्यर को दिया बड़ा सम्मान, खास लिस्ट में बनाई जगह   ||    एआईसीटीई, आईआईएम मुंबई, आईआईटी दिल्ली और एक्स्ट्रा-सी ने क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की घोषणा की   ||    राजद के तेजस्वी यादव ने खड़गे, राहुल से की मुलाकात; बिहार की चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा   ||    हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी के समक्ष पेश हुए   ||    सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में पूर्व आईएएस प्रोबेशनर खेडकर को गिरफ्तारी से संरक्षण बढ़ाया   ||    डॉ. अंबेडकर की वकालत भारत की सीमाओं से कहीं आगे तक गूंजती है: राज्य मंत्री अठावले ने संयुक्त राष्ट्र...   ||    ईडी ने राजस्थान कांग्रेस नेता खाचरियावास व अन्य के परिसरों पर छापे मारे   ||    15 अप्रैल का इतिहास: इस दिन की ऐतिहासिक घटनाएं जो बना गईं यादगार लम्हें   ||    बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार को क्यों माना जाता है सबसे उत्तम? जानें धार्मिक मान्यताएं   ||    Fact Check: रेलवे ने तत्काल टिकट बुक करने का टाइम बदल दिया है? जानें वायरल पोस्ट का पूरा सच   ||    'लोकसभा चुनाव के बाद INDIA गठबंधन का क्या हुआ? जमीन में दबा या हवा में हुआ गायब,' कांग्रेस पर खड़े ह...   ||    मायावती ने वक्फ कानून पर राहुल गांधी की कथित चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- मुसलमानों का गुस्सा होना स्वा...   ||    तहव्वुर राणा कहीं सुसाइड न कर ले? NIA को क्यों सता रहा डर, सेल में सख्त किया पहरा   ||    पाकिस्तानी सेना की वर्दी, भारत से नफरत, हेडली से कनेक्शन, तहव्वुर राणा ने खोले गहरे राज, जानिए   ||    +++ 

मिस यूनिवर्स 2023 के ऑर्गनाइजर्स ने इंडोनेशिया को इस कॉम्पटीशन से किया बाहर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 16, 2023

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मिस यूनिवर्स 2023 के ऑर्गनाइजर्स ने इंडोनेशिया को इस कॉम्पटीशन से बाहर कर दिया है। यह फैसला पिछले दिनों हुए सेक्स स्कैंडल के बाद लिया गया है। दरअसल, मिस यूनिवर्स पीजेंट में इंडोनेशिया को रिप्रेजेंट करने के लिए जकार्ता में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया था। इसमें हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों ने ऑर्गनाइजर्स पर आरोप लगाया था कि उन्हें एक अलग कमरे में 20 लोगों के सामने टॉपलेस होने को कहा गया था। इंडोनेशिया की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजर्स ने मलेशिया में होने वाले तमाम इवेंट्स भी अब कैंसिल कर दिए हैं।

मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट को एक अमेरिकी ऑर्गनाइजेशन होस्ट करता है। यह ऑर्गनाइजेशन इवेंट में हिस्सा लेने वाले देशों में लोकल कंपनियों को फ्रेंचाइजी देता है। इंडोनेशिया में फ्रेंचाइजी पीटी केपेला स्वास्तिका कार्या कंपनी को दी गई थी। इसके डायरेक्टर मीडिया टायकून पॉपी केपेला हैं। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजर्स ने इस कंपनी और इसके डायरेक्टर से फ्रेंचाइजी वापस लेते हुए उसे बैन कर दिया है। ऑर्गनाइजर्स ने कहा, इंडोनेशिया में लोकल लेवल पर हुए इवेंट में लड़कियों के साथ जो कुछ हुआ, वो बेहद गलत है। ये साफ हो गया कि वहां की फ्रेंचाइजी हमारे उसूलों और कसौटी पर खरी नहीं उतरी। लिहाजा, हम उससे हर तरह के रिलेशन खत्म कर रहे हैं। ऑर्गनाइजर्स ने आगे कहा, मलेशिया में होने वाले तमाम इवेंट्स इसलिए कैंसिल किए गए हैं, क्योंकि जो कंपनी इंडोनेशिया में इन्हें होस्ट कर रही थी, वही मलेशिया में भी हमारी फ्रेंचाइजी थी। हालांकि, मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया को साल के आखिर में अल साल्वाडोर में होने वाले इवेंट में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाएगा। इसका मतलब ये है कि मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया फैबिएन निकोल ग्रोएनवेल्ड मिस यूनिवर्स 2023 में शिरकत कर सकेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पिटिशन जकार्ता में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कराया गया था। इसमें हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया और वहां 20 लोगों के सामने टॉपलेस होने को कहा गया। उनके फोटो लिए गए और वीडियो बनाए गए। विक्टिम्स ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने माना कि उसे कुछ सबूत मिल चुके हैं। यह मामला सामने आने के बाद इंडोनेशिया की सियासत में भी बवाल हो गया है। इंडोनेशिया की आबादी करीब 28 करोड़ है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क है। इंडोनेशिया में ही दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं। मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि ऑर्गनाइजर्स ने फिजिकल एग्जामिनेशन को बहाना बनाया। उनसे कहा गया कि टॉपलेस होकर ब्यूटी चेक करवाना होगा। इसके लिए उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया। यहां 24 लोग मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर पुरुष थे। पांच लड़कियों को एक ही बार में टॉपलेस होने को कहा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पांचों लड़कियों को टॉपलेस होना पड़ा और ऑर्गनाइजर्स ने इनके फोटोग्राफ भी लिए। उस कमरे में मौजूद एक महिला ने इसकी पुष्टि भी की थी। फोटोग्राफ मीडिया के हाथ लग गए।

बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.