Posted On:Wednesday, March 5, 2025
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 2017 के बाद टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाया और विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से 48.1 ओवर में 267 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऐसे में अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। विराट कोहली के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंच गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया को वापसी का टिकट मिल गया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला भी ले लिया। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन विराट और अय्यर ने 94 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। भारत की ओर से विराट कोहली ने 98 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 84 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाए। इसके अलावा केएल राहुल ने नाबाद 42 रन, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने 28-28 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। यह मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 264 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने सेमीफाइनल में अर्धशतक बनाए। स्टीव स्मिथ ने 73 रन बनाए, जबकि कैरी ने 61 रन बनाए। जबकि ट्रेविस हेड ने 39 रन और लाबुशेन ने 29 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अनिल कपूर के घर सजी करवा चौथ की महफिल, आमिर खान और गौरी स्प्राट की जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान
‘महावीर कर्ण’ बनेंगे राघव लॉरेंस, भव्य अंदाज में पर्दे पर दिखेगी महाभारत की गाथा
सुनीता कपूर के करवा चौथ सेलिब्रेशन में जुटे सितारे, शिल्पा शेट्टी से मीरा राजपूत तक दिखीं शामिल
करवा चौथ पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का गाना ‘जुड़ी जोड़ी’, राम-सीता के प्रेम की दिखी खूबसूरत झलक
‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह की धमाकेदार एंट्री, शूर्पणखा के अवतार में सामने आया नया पोस्टर
आनंद एल. राय को आज भी है ‘जीरो’ का अफसोस, शाहरुख खान को लेकर कही बड़ी बात
श्रद्धा कपूर बनीं ‘ईथा बाई’, मैडॉक फिल्म्स ने जारी किया दमदार पोस्टर
श्रद्धा कपूर का दमदार अवतार, ‘ईठा’ के ट्रेलर में दिखी लावणी की चमक और एक महिला के संघर्ष की कहानी
छत्रपति शिवाजी महाराज बनेंगे ऋषभ शेट्टी, टी-सीरीज की दो भागों वाली ऐतिहासिक फिल्म का हुआ ऐलान
‘फैशन’ के 18 साल पूरे, मधुर भंडारकर ने प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत को किया याद
संजय गुप्ता को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए रोनित रॉय और मिलाप जावेरी, कई सितारे पहुंचे घर
‘शैतान’ के बाद फिर डराएंगे आर माधवन, विशाल फुरिया की नई हॉरर फिल्म में आएंगे नजर
तिलक वर्मा में धोनी-युवराज वाली झलक! सुरेश रैना ने जमकर की तारीफ, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भी कही ...
रणजी ट्रॉफी 2026: दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी का प्रचंड फॉर्म जारी, झारखंड के खिलाफ जड़ा लगातार दूसर...
यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी से बाहर: पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद मुंबई की टीम से हुए अलग
स्टेफनी टेलर के हरफनमौला प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में 3-0 से दी मात
ईशान किशन का धमाकेदार प्रदर्शन: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड
एशियन गेम्स 2026: जापान की स्पिन फ्रेंडली पिचों पर अक्षर पटेल की भूमिका होगी अहम, भारत की गोल्ड मेडल...
डरबन वनडे: साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर 67 रनों से शानदार जीत, ऑलराउंडर मार्को येनसन ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में भारत का बड़ा धमाका: निशानेबाजी में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड, 50 मीट...
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer