कोरोना केस में इजाफा, 13,079 नए संक्रमितों की पुष्टि, 23 की मौत

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 18, 2022

मुंबई, 18 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)।  देश में कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में 13,079 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा 24 फरवरी के बाद सबसे बड़ा है। राजधानी दिल्ली में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। यहां बीते दिन के मुकाबले 35% ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, बीते 24 घंटे देश में 23 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 66,701 हो गई है, यह आंकड़ा एक दिन पहले 61,738 था। इस बीच राजधानी दिल्ली में बीते दिन 1,797 नए कोरोना केस मिले और एक मरीज की मौत हुई। इससे एक दिन पहले गुरुवार को यहां 1,323 और बुधवार को 1,375 केस मिले थे। इस लिहाज से देखें तो महज एक दिन में ही नए मामलों में 474 यानी 35% का इजाफा हुआ है। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,843 हो गई है, जो कि एक दिन पहले गुरुवार को 3,948 थी। राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 8.18% हो गया है, जो कि एक दिन पहले 6.69% था। 

यहां पिछले 24 घंटे में 3,162 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 12 लोगों ने जान गंवाई है। यहां एक्टिव केस की संख्या 19,473 है, जो कि देश में कुल एक्टिव केस का करीब एक तिहाई है। महामारी की शुरुआत से अब तक केरल में कुल 65.92 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 69,866 लोगों ने जान गंवाई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,165 नए मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मौत हुई है। यहां देश में सबसे अधिक को कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 21,749 हो गई है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 9.36% है।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.