ताजा खबर
बीच आईपीएल बेचैन हो गए अर्जुन तेंदुलकर, फैंस से की दिल छूने वाली ‘भावुक’ अपील   ||    किस उम्र में नौकरी जाने का खतरा ज्यादा? बॉम्बे शेविंग के सीईओ ने बताई उम्र   ||    विदेशी निवेशकों के फेवरेट स्टॉक्स कौन? बिकवाली के बीच इन शेयरों पर बढ़ाया दांव   ||    ‘अभी भी नहीं हुई देर…गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन पर लगाओ दांव’, किसने दी ये सलाह?   ||    ‘कोई छूट नहीं दी…’, टैरिफ मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने लिया यूटर्न, जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट?   ||    Katy Perry in Space: कैटी पेरी समेत 6 महिलाओं ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष उड़ान के दौरान गाया ‘व्हाट अ व...   ||    क्या डोनाल्ड ट्रंप लगाने जा रहे मार्शल लॉ? अमेरिका में क्यों हो रही ऐसी चर्चा, जानें कब से होगा लागू   ||    जश्न के दौरान जेडी वेंस के हाथ से गिरा ट्रॉफी स्टैंड, यूजर्स ने किया ट्रोल; सोशल मीडिया पर वीडियो वा...   ||    भारत-चीन में 5 साल के बाद सीधी यात्रा हवाई सेवा, पहले किन शहरों में कनेक्ट थीं फ्लाइट   ||    कौन है हंगरी की महिला बारबरा जबारिका? जिसने मेहुल चोकसी को हनी ट्रैप में फंसाया   ||    LSG vs CSK: कप्तान ऋषभ पंत से हुई ये बड़ी गलती, हार के बाद अब उठ रहे सवाल   ||    IPL 2025: ICC ने श्रेयस अय्यर को दिया बड़ा सम्मान, खास लिस्ट में बनाई जगह   ||    एआईसीटीई, आईआईएम मुंबई, आईआईटी दिल्ली और एक्स्ट्रा-सी ने क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की घोषणा की   ||    राजद के तेजस्वी यादव ने खड़गे, राहुल से की मुलाकात; बिहार की चुनावी तैयारियों पर हुई चर्चा   ||    हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी के समक्ष पेश हुए   ||    सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में पूर्व आईएएस प्रोबेशनर खेडकर को गिरफ्तारी से संरक्षण बढ़ाया   ||    डॉ. अंबेडकर की वकालत भारत की सीमाओं से कहीं आगे तक गूंजती है: राज्य मंत्री अठावले ने संयुक्त राष्ट्र...   ||    ईडी ने राजस्थान कांग्रेस नेता खाचरियावास व अन्य के परिसरों पर छापे मारे   ||    15 अप्रैल का इतिहास: इस दिन की ऐतिहासिक घटनाएं जो बना गईं यादगार लम्हें   ||    बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार को क्यों माना जाता है सबसे उत्तम? जानें धार्मिक मान्यताएं   ||    +++ 

बीजेपी को एक साल में 4340.47 करोड़ रुपये चंदा मिला, 51% खर्च किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 17, 2025

मुंबई, 17 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सबसे ज्यादा 4340.47 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 1225.12 करोड़ रुपए मिले। ADR ने रिपोर्ट में बताया कि पार्टियों को चंदे का बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड से मिला है। भाजपा ने अपनी कमाई का कुल 50.96% यानी 2211.69 करोड़ रुपए जबकि कांग्रेस ने अपनी इनकम का 83.69% यानी 1025.25 करोड़ रुपए खर्च किया। AAP को चंदे में 22.68 करोड़ रुपए मिले जबकि पार्टी ने उससे ज्यादा 34.09 करोड़ रुपए खर्च किए। सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का 74.57% हिस्सा अकेली भाजपा को मिला है। बाकी 5 दलों को 25.43% चंदा मिला है। चुनावी बॉन्ड से भाजपा को सबसे ज्यादा 1685.63 करोड़ रुपए मिले, जबकि कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपए और AAP को 10.15 करोड़ रुपए मिले। तीनों पार्टियों को चुनावी बॉन्ड के जरिए 2524.1361 करोड़ रुपए, यानी कि अपने कुल चंदे के 43.36% रुपए मिले। हालांकि,सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मई में इस चंदे को असंवैधानिक बताया था।

वहीं, ADR को RTI से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि 2023-24 में कई पार्टियों ने 4507.56 करोड़ रुपए के चुनावी बॉन्ड भुनाए। राष्ट्रीय दलों ने इस फंड का 55.99% यानी 2524.1361 करोड़ रुपए खर्च किया। CPI (M) को 167.636 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जिसमें से उसने 127.283 करोड़ रुपए खर्च किए। बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 64.7798 करोड़ रुपए मिले और पार्टी ने 43.18 करोड़ रुपए खर्च किए। नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) को 0.2244 करोड़ रुपए मिले और 1.139 करोड़ खर्च किए।

तो वहीं, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा खर्च 619.67 करोड़ रुपए चुनाव पर किया। इसके बाद प्रशासनिक और अन्य कामों में 340.702 करोड़ रुपए खर्च किए। CPI (M) ने प्रशासनिक और अन्य कामों में 56.29 करोड़ रुपए और पार्टी के कर्मचारियों पर 47.57 करोड़ रुपए खर्च किए। 6 पार्टियों में से केवल कांग्रेस (58.56 करोड़ रुपए) और CPI (M) (11.32 करोड़ रुपए) ने कूपन की बिक्री से कुल 69.88 करोड़ रुपए मिलने की घोषणा की। CPI (M), कांग्रेस और भाजपा की ऑडिट रिपोर्ट 12 से 66 दिनों की देरी से पेश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय दलों के बीच सबसे आम खर्च चुनाव और प्रशासनिक खर्च था। साथ ही, कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक एडवर्टीजमेंट पर 207.94 करोड़ रुपए और प्रिंटेड एडवर्टीजमेंट पर 43.73 करोड़ रुपए खर्च किए। प्लेन और हेलिकॉप्टर पर पार्टी ने 62.65 करोड़ रुपए जबकि अपने उम्मीदवारों की वित्तीय मदद में 238.55 करोड़ रुपए खर्च किए। कांग्रेस ने प्रचार के लिए 28.03 करोड़ रुपए और सोशल मीडिया पर 79.78 करोड़ रुपए खर्च किए। पार्टी ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में बताया कि उसने 2023-24 के दौरान पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पर 49.63 करोड़ रुपए खर्च किए। पहली भारत जोड़ो यात्रा पर 71.84 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.