दिल्ली जल संकट को लेकर आतिशी का अनशन खत्म, तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 25, 2024

मुंबई, 25 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली जल संकट को लेकर मंत्री आतिशी का अनशन 5वें दिन खत्म हो गया है। आतिशी की तबीयत बिगड़ गई थी। AAP नेताओं ने उन्हें तड़के करीब 3 बजकर 38 मिनट पर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आतिशी का अनशन अब खत्म हो गया है। उनका बल्ड शुगर लेवल 36 पहुंच गया है। यह मंगलवार देर रात 43 रिकॉर्ड किया गया था। LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि आतिशी ICU में हैं। वे फिलहाल ठीक हैं। मंगलवार रात को ही उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं मानी थी। दरअसल, आतिशी दिल्ली जल संकट को लेकर 21 जून से जंगपुरा के भोगल में अनशन पर बैठी थीं। उनकी हरियाणा से 100 MGD पानी भेजे जाने की मांग है। हरियाणा से संधि के तहत 613 mgd पानी भेजना होता है। आतिशी ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार केवल 513 MGD पानी ही भेज रहा है। इससे कारण दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

संजय सिंह ने कहा, आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। LG साहब ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। जिसके बाद अब इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। हम सभी विपक्षी दलों के साथ संसद में भी इसकी आवाज उठाएंगे। दिल्ली को तीन गुना ज़्यादा आबादी हो जाने के बावजूद साल 1994 में हुए समझौते के तहत पानी दिया जा रहा था, लेकिन अब उसमें भी कटौती की जा रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 12 हजार किलोमीटर पानी की नई पाइपलाइन बिछाई। कैनाल को पक्का कराने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए। दिल्ली के लोगों को पानी देने के लिए AAP की सरकार ने सभी प्रयास किए हैं। दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में सातों सांसद BJP के जिताए और BJP की सरकार ने दिल्लीवालों के हक का पानी ही रोक दिया। दिल्ली वालों को पानी दिलाने के लिए आतिशी ने तमाम प्रयास किए, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला, तब उन्होंने यह अनशन शुरू किया। कल रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका शुगर लेवल गिरकर 36 पहुंचा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आतिशी अभी ICU में हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.