उलझ के फर्स्ट लुक पोस्टरस रिलीज़ हुए

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 10, 2024

मिस्टर एंड मिसेज माही की रिलीज के बाद अब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर  दोबारा बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिएतैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म उलझ, 2 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
 
फिल्म के दो नए पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिए है। पहले पोस्टर में जाह्नवी कपूर के साथ गुलशन दैवेया औररौशन मैथ्यू भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में तीनों एक्टर्स का लुक ही काफी इंटेस लग रहा है।
 
फिल्म में जाह्नवी कपूर एक IFS ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुआ मूवी का टीजर भी फैंस को काफी पसंद आया था। खासकर थ्रिलर-सस्पेंस वाली फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए उलझ भी एकमस्ट वॉच फिल्म हो सकती है। अब यहां फिल्म के नए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।
 
पोस्टर में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और मियांग चांग सहित शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जो इस हाई-कॉन्सेप्ट थ्रिलर में दिलचस्प परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। परवीज़ शेख और सुधांशु सरिया ने फिल्म की कहानी कोलिखा है। वहीं अतिका चौहान ने फिल्म के डायलॉग्स पर काम किया है। फिल्म में आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और राजेंद्रगुप्ता भी नजर आने वाले हैं।


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.