कल्कि 2898 एडी से दीपिका पादुकोणे का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, June 10, 2024

ट्रेलर रिलीज़ से ठीक पहले, प्रभास की मचअवेडिट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से दीपिका पादुकोण का नया लुक सामने आयाहै. दीपिका का यह नया लुक काफी ज्यादा शानदार है, जिसने फैन्स की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.
 
दीपिका पादुकोण का यह लुक फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस नए लुक में दीपिकापादुकोण सिर्फ कंधे तक आते हुए छोटे बालों में नजर आ रही हैं. दीपिका किसी खुली जगह पर बारिश में खड़ी हैं और उनकीनजरें एकटक किसी को निहार रही हैं. दीपिका पादुकोण का यह लुक काफी हैरानी वाला लग रहा है. बारिश में भीगते हुएदीपिका पादुकोण काफी ज्यादा खूबसूरत भी लग रही हैं.
 
प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर मच अवेटिड साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने आखिरकार अपने ट्रेलर के सामनेआने की तारीख का खुलासा कर दिया है. इस फिल्म का ट्रेलर 10 जून को दर्शकों के सामने आएगा, यानि की आज शाम 7 बजे, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
 
नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म को वैजयंती मूवीज़ के तहत प्रोडूस किया है, यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथों से प्रेरित, यह फिल्म वर्ष 2898 एड़ी में एक सर्वनाश के बाद की दुनिया में सेट है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, और दिशापटानी भी नजर आएंगे. 
 
फिल्म आगामी 27 जून को रिलीज़ होगी.


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.