साढे तीन घंटे बाद अचानक खत्म हुआ ममता बनर्जी का धरना

कोलकाता, 13 अप्रैल। अपने चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक संबंधी आयोग के फैसले के खिलाफ  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने करीब साढ़े तीन घंटे बाद अपना धरना अचानक खत्म कर दिया। कोलकाता के धर्मतल्ला में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने सुबह 11%3A30 बजे से वह धरने पर बैठी हुई थीं और दोपहर बाद  3%3A00 बजे के करीब अचानक वह अपना धरना खत्म कर सुरक्षा गार्डों के साथ गाड़ी में बैठ कर वापस रवाना हो गईं।  ममता बनर्जी ने जहां धरना दिया, वह क्षेत्र भारतीय सेना के अधीन है और पूर्वी कमान की अनुमति के बगैर वह व्हीलचेयर पर बैठकर धरना दे रही थीं।

 
ममता ने धरनास्थल पर एक पेंटिंग भी बनाई और लोगों को दिखाया था। वैसे तो ममता अकेले बैठकर धरना दे रही थीं लेकिन आसपास उनके समर्थकों और अन्य नेताओं का जमघट था जो हाथों में "लोकतंत्र के लिए काला दिन" का बैनर लिए हुए थे। अपराह्न 3%3A00 बजे के करीब अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सुरक्षाकर्मियों को इशारा किया, मीडिया को नमस्ते की, गाड़ी आई उसमें बैठीं और वापस चली गईं। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी वापस लौट गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुसलमानों को एकजुट होकर वोट करने की अपील की थी। उसके अलावा आरोप है कि सेंट्रल फोर्स को घेरने के लिए भी उन्होंने लोगों को उकसाया था और चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर थीं। इसे लेकर उन पर 24 घंटे का प्रतिबंध सोमवार रात 8%3A00 बजे से मंगलवार रात 8%3A00 बजे तक लगाया गया है। इसके खिलाफ उन्होंने धरना दिया था। वे मंगलवार रात ही  8%3A00 बजे के बाद उत्तर 24 परगना में दो जनसभाओं को भी रात 8%3A00 बजे के बाद संबोधित करने वाली हैं। 
 

Posted On:Tuesday, April 13, 2021


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.